नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लोकसभा चुनाव को देखते हुए आईपीएल 2024 के दूसरे चरण का आयोजन अब भारत से बाहर करने पर विचार हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, बीसीसीआई के अधिकारी यूएई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण गल्फ देश में कराने की संभावना तलाश रहे हैं। यह फैसला लेने का मुख्य कारण है कि लोकसभा चुनाव की तारीख आईपीएल के दूसरे चरण से टकराने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव की घोषणा आज दोपहर में होने वाली हैं। चुनाव तारीखों का एलान होते ही बाद में बीसीसीआई आईपीएल का अगला चरण देश के बाहर कराने पर कोई अंतिम निर्णय लेगा ऐसी खबर मिल रही हैं।
आईपीएल 2024 से जुड़ी बड़ी खबर, भारत से बाहर होगा मैच
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल बोर्ड के कुछ शीर्ष अधिकारी दुबई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण दुबई में कराने की संभावनाओं को देख रहे हैं। कुछ फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों से उनके पासपोर्ट जमा करने के लिए भी कह दिया है। इससे पहले 2014 में भी आईपीएल का पहला चरण लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूएई में आयोजित कराया जा चुका है।

