IPL 2021: क्रिकेट प्रेमियों की बल्ले बल्ले,कल से टिकट की बिक्री शुरू

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण के मैच अब दर्शकों  को देखने को मिलेंगें। आज बीसीसीआई ने इस पारी के लिए अपनी अनुमति दी है। बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खलेना तय हुआ है।  आपको बतादें आईपीएल आधिकारिक वेब साइट पर टिकट बुकिंग की सभी जानकारी भी दाल दी गई है। आईपीएल से साँझा की गई जानकारी के अनुसार,16 सितंबर(कल) से फैन्स टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट www.iplt20.com के अलावा PlatinumList.net साइट पर भी कराई जा सकती है। लेकिन अभी तक यह नहीं बताया है कि स्टेडियम में कितने दर्शकों की मौजूदगी रहेगी।गाइडलाइन   लेकिन कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन नियमों के तहत पूरी उम्मीद है कि दर्शकों की स्टेडियम में करीब 50 प्रतिशत तक की छमता होगी। 
आपको बतादें कि  28 महीने बाद दर्शकों की स्टेडियम में आ रहे हैं ये बीसीसीआई की बड़ी उपलब्धि ही है। पिछली बार मई 2019 में भारत में हुए आईपीएल के 12वें संस्करण में दर्शक मैदान पर पहुंचे थे। इसके बाद 2020 में यूएई और 2021 में भारत में हुए पहले चरण में दर्शकों को मैदान में आने की इजाजत नहीं मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *