बीते दिन बुधवार को धामी सरकार ने गरीब निर्धन, बेसहारा बुजुर्ग दंपतियों को बड़ी ख़ुशख़बरी दी क्यूंकि कल प्रदेश में सत्ता वापसी के बाद पहले बजट पेश हुआ जिसमें अब बुजुर्ग पति-पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी भी कर दिया है। पात्र बुजुर्ग दंपति को वृद्धावस्था पेंशन में प्रति माह 2800 रुपये के हिसाब से सालाना 33600 रुपये मिलेंगे।
आपको बतादें कि इसमें समाज कल्याण विभाग के जरिये संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना में अभी तक परिवार में पति या पत्नी दोनों में से किसी एक को ही पेंशन का लाभ था लेकिन अब इस योजना के बाद दिसंबर 2021 में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृद्धावस्था पेंशन को प्रतिमाह 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दिया है। पात्र परिवार में से पति-पत्नी दोनों को पेंशन देने की घोषणा की थी। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने इस फैसले को लागू करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव समाज कल्याण एल. फैनई ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ मिलेगा।

