नई दिल्ली : देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर में सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में वह सभी अधिकारियों से देश की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पूरे देश में कानून व्यवस्था एवं विकास के साथ आम जन की को हो रही समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। अमित शाह ने पहले भी कहा है कि भारत देश के हर नागरिक की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिक्ता है। और देश में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध है। बैठक में देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा होगी। बैठक आज दोपहर बाद शुरू होगी और हो सकता है की बैठक आज देर रात तक चलेगी। इस बैठक में राज्यों/केंद्र शासित राज्यों के पुलिस महानिदेशक या उनके प्रतिनिधियों के अलावा, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के प्रमुख भी शामिल होंगे।
बता दें कि हाल ही में जम्मू कश्मीर में गैर कश्मीरियों को आतंकवादियों द्वारा मारा जा रहा है बैठक में उसपर भी चर्चा होगी। इन हमलों की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। गैर कश्मीरियों की हो रही हत्याएं सुरक्षा एजेंसियों के सामने इस समय एक बड़ी चुनौती है। इन हमलों के बाद कश्मीर में एक इमरजेंसी एडवाइज़री जारी की है , जिनमे तत्काल रूप से आदेश दिया गया है की कश्मीर घाटी में बाहरी राज्यों से आए मज़दूरों कोतुरन्त सेना और अर्धसैनिक बलों के सुरक्षा कैंपो में लाया जाए।
अमित शाह आज हर राज्य के पुलिस मुखियाओं के साथ देश की सुरक्षा व्यवस्था पर करेंगे बैठक

