देश में कोरोना के मामलें जहाँ बढ़ रहे थे,वहीँ अब कोरोना संक्रमण का नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में बढ़ चुका है। बीते दिन बुधवार को ओमिक्रॉन के केरल में चार, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में दो और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में एक-एक नए मरीजों के साथ एक दिन में कुल 12 मरीजों की संख्या निकली है। खबर के मुताबिक़, आज कर्नाटक में पांच, दिल्ली और तेलंगाना में चार-चार और गुजरात में एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 86 पहुँच गई है। इसके अलावा तेलंगाना में ओमिक्रॉन के चार नए मामलें आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो, हैदराबाद में चार और व्यक्तियों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। अब तेलंगाना में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के ने बताया कि राज्य में गुरुवार को ओमिक्रॉन के पांच संक्रमित सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कर्नाटक में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

