बीएसपी नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई हुई है। अंबाला पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में आरोपी सागर को मार गिराया है। फायरिंग में दो से तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबाला के नारायणगढ़ में बसपा के प्रदेश सचिव व विधानसभा चुनाव लड़ चुके 41 वर्षीय हरबिलास रज्जूमाजरा की 24 जनवरी को पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात शहर के बीचों बीच आहलुवालिया पार्क के पास की गई थी। घटना के समय हरबिलास अपने साथियों के साथ पार्क के पास ही इनोवा गाड़ी में बैठे हुए थे। इस दौरान दूसरी कार से आए तीन से चार हमलावरों ने मौका मिलते ही हरबिलास की गाड़ी पर दोनों तरफ से हमला कर दिया। उनका तीसरा साथी गुग्गल पंडित बदमाशों से हुई हाथापाई में घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया पहुंचे और उन्होंने हालात का मुआयना किया।
Related Posts
किसान आंदोलन में युवक का शव मिला,हाथ काटकर शव से बांधा : हरियाणा
चंडीगढ़ : हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर युवक की बेरहमी से ह्त्या की गई है। इस व्यक्ति का शव तीन…
कल होगा भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह,सभी बड़े नेता होंगें शामिल
नई दिल्ली : विस चुनाव के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हांसिल हुई है अब कल बुधवार…
अमृतसर गोल्डन टेम्पल में चलीं गोलियां, सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला
पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर हमला हुआ है। स्वर्ण मंदिर में उन पर…

