गौरतलब है कि पंजाब में लोगों के दिलों पर राज करने वाले भगवंत मान ने आज शपथ ली है। भगवंत ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। क्रम के हिसाब से मान 25वें और नेता के तौर पर 17वें मुख्यमंत्री हैं।केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के लिए अनेकों बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है आपके नेतृत्व में पंजाब के विकास को रफ़्तार मिलेगी।
16 नंबर काफी लकी रहा है। मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए भी भगवंत मान 16 तारीख को ही चुना। ये लकी नंबर आज से नहीं, बल्कि 30 साल से उनकी जिंदगी से ताल्लुक रखता है।

