पटना : कांग्रेस ने बिहार की छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार की लिस्ट आउट की है। बीते दिन रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस ने बिहार में अपने हिस्से की बाकी बची सीटों पर काफी विचार-विमर्श कर उम्मीदवारों के नाम तय हुए थे। अभी महाराजगंज सीट को लेकर पेंच साफ़ नहीं हुआ था। काफी मंथन के बाद आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट दिया है। महाराजगंज सीट से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो बिहार प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के विरोध के बीच अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मदद से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपने बेटे की उम्मीदवारी पर राजी करने में सफल रहे हैं। कांग्रेस बिहार में नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भागलपुर सीट से अजीत शर्मा, कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मो. जावेद के नाम की घोषणा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है।
छह सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, प्रदेश अध्यक्ष के बेटे को भी टिकट
