Breaking: आरएसएस को मिली धमकी,वाट्सएप पर आया ये मेसेज 

नई दिल्ली : आज एक बड़ी खबर सामने आई है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ व उन्नाव समेत आरएसएस के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की सीढ़ी धमकी दी गई थी जिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने उसे पुदुकोट्टाई से हिरासत में लेलिया है।  पुलिस ने कहा कि पहचान राज मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और  यूपी एटीएस की टीम भी तमिलनाडु पहुंच चुकी है।आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद पता चला कि यह धमकी संघ से जुड़े डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को व्हाट्सएप पर मिली। तीन भाषाओं में भेजे गए संदेश में लखनऊ, नवाबगंज के अलावा कर्नाटक चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद डॉ. नीलकंठ ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।रविवार रात आठ बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें अलीगंज के सेक्टर क्यू स्थित संघ का कार्यालय भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *