मुंबई में दक्षिण अफ़्रीका से आए 6 लोग कोरोना संक्रमित, सरकार ने जनता से सावधान रहने को कहा

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। वहीं ख़बर मिली है कि दक्षिण अफ्रिका से मुंबई आए छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार , ये सभी दक्षिण अफ्रिका से आए हैं ,और इन सभी का कोविड टेस्ट किया गया तो ये पॉज़िटिव पाए गए है , और फिलहाल इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।और इन सभी के सैम्पल जीनोमिक जांच के लिए भेजे गए हैं और यह जिन -जिन के भी संपर्क में आए है उन् सभी की तलाश की जा रही है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। केडीएमसी के एक अधिकारी नेजानकारी दी है कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मरीज कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से ही संक्रमित हुआ है, जिसे डब्ल्यूएचओ द्वारा वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया है. फिलहाल उसके नमूने जीनोमिक जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा की मरीज़ को किस वेरिएंट का कोरोना संक्रमण हुआ है।


वहीं कोविड के ताज़े आंकड़ों के अनुसार , महाराष्ट्र में आज कोरोना के 679 नए मामले सामने आए हैं। और पिछले 24 घंटे में 36 कोरोना मरीज़ों की मौत हुई ह। बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रदेश की जनता से कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर ढील कतई ना बरतें , उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र राज्य एक और लॉकडाउन बर्दाश्त नहीं कर सकता , इससे बचने के लिए कोरोना गाइडलाइंस कपालं अनिवार्य रूप से करना चाहिए।