बारिश के प्रकोप से दिल्ली का बुरा हाल है बीते दिन मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशाँ से नीचे आ गया था लेकिन आज बुधवार को फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने वाली है। 14 जुलाई को अधिकतम जलस्तर 208.12 मीटर रहा। इसके बाद 15 जुलाई को जलस्तर 206.10 मीटर दर्ज हुआ और बीती 16 जुलाई को जलस्तर 205.52 मीटर रहा। 16 जुलाई को जलस्तर फिर से बढ़ने लगा और यह 205.58 मीटर दर्ज किया गया और रात को 10 बजे तक जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच गया, बीते मंगलवार को सुबह पांच बजे से यमुना का जलस्तर लगातार नीचे आया और आज फिर से जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है।सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 205.60 दर्ज किया गया।
तेज बारिश की आशंका –
दिल्ली-एनसीआर के कंझावला, मुंडाका, पश्चिम विहार बहादुरगढ़ के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

