नई साल का सरप्राइज देने घर पहुँच रहे थे ऋषभ पंत,माँ ने बताई ये बात  

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से अपने घर रुड़की आते हुए हादसे का शिकार हो गए है बताया जा रहा है कि ऋषभ अपने परिवार को नई साल पर  सरप्राइस देने पहुँच रहे थे।  आज शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे उनकी कार डिवाइडर की रेलिंग से टकराई और आग लग गई। हादसे में ऋषभ बुरी तरह से घायल हो गए। जलती आग में से वो खुद बाहर निकले।  उनकी मां से पुलिस ने बात की बात उन्होंने कहा कि ऋषभ हमेशा ऐस ही करते थे। उन्हें घरवालों को सरप्राइज देना बेहद पसंद है। पुलिस ने उन्हें हादसे की सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *