कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीते दिन बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पहुंचे थे। आज गुरुवार को राहुल गांधी ने श्रीनगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “जैसे ही हमें पता चला कि चुनाव होने वाले हैं तो मल्लिकार्जुन खरगे और हम मिले और हमने तय किया कि हमें सबसे पहले जम्मू-कश्मीर आना चाहिए। जम्मू और कश्मीर के लोगों के दिल के दर्द को मिटाना ही लक्ष्य है। जिस डर में आप जीते हो, जो दुख आपको होता है उसे मैं, मल्लिकार्जुन खरगे, पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं। हम नफरत को मोहब्बत से हराएंगे।
जम्मू में राहुल गाँधी, बोले- लोगों का प्रतिनिधित्व जरूरी

