आम जनता पर पहले से ही महंगाई की मार जारी थी अब सब्जियों में टमाटर-प्याज-आलू के दामों में फिरसे बढ़ोतरी हुई है। आज शुक्रवार को राज्यसभा में राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि टमाटर, प्याज और आलू की की उपज की कीमतों में उतार-चढ़ाव मौसमी परिस्थितियों पर है। साथ ही बोले कि इन कारकों में इन उपजों का गैर पारंपरिक इलाकों से आना, फसल बुवाई के तरीके में मौसम के मुताबिक़,खरीफ मौसम से फसल की जल्दी आवक और पिछले सीजन की फसल के अवशेष सभी सम्मिलित हैं।
आज शुक्रवार को संसद में चल रहे बजट सत्र के चलते मंत्री ने ये बात कही। मंत्रालय ऑपरेशन ग्रीन्स (ओजी) के अल्पकालिक हस्तक्षेप के तहत फसल के मौसम में अधिसूचित फलों और सब्जियों के लिए परिवहन और भंडारण में 50 फीसदी सब्सिडी देता है। इससे किसानों के उपभोक्ताओं के लिए भी कीमतों में स्थिरता लाने में सहायता मिलती है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि टमाटर, प्याज और आलू की वर्तमान कीमतों पर निगरानी के लिए मंत्रालय मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम पोर्टल की देखरेख भी कर रहा है। यह काम भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नाफेड) के माध्यम से किया गया है। राज्यों के संबंधित विभागों को कम कीमत के अलर्ट समय समय पर दे दिए जाते हैं।

