यूपी में आज सोमवार से विधानमंडल का मानसून सत्र शुरुआत हो गई है। सत्र के पहले दिन कार्यवाही में हंगामा बरपा। सपा नेताओं ने मणिपुर हिंसा को लेकर यूपी विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई जघन्य घटना पर पूरी दुनिया में इसकी निंदा की जा रही है। आप अमेरिका-यूरोप निवेश लाने के लिए गए। वहां पर इसकी चर्चा हो रही है। अब इसकी चर्चा यूपी विधानसभा में भी करवाई जाए। मणिपुर हिंसा पर यूपी विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जाए। अखिलेश ने कहा कि आप मणिपुर हिंसा पर बोलकर वो देश की आवाज बनें और हम भी उनका समर्थन करेंगे। इस पर सदन में हंगामा बजा । उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से अपने क्षेत्रों से जुड़े सवालों को उठाने की अपील की।
सीएम योगी को समर्थन देंगे अखिलेश यादव, कही ये बात !

