लखनऊ : यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लखनऊ में आज एक गोष्ठी के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ एक बार फिर हमला बोला है , यह तंज उन्होंने आईटी विभाग की हो रही छापेमारी पर कसा है। अखिलेश ने कहा की बीजेपी को अब अपनी हार का डर सताने लगा है इसलिए वो अब यह हथकंडे अपना रही है , उन्होंने कहा की बीजेपी की अब दूसरी टीम को काम पर लगा दिया गया है।
अखिलेश यादव ने आज पत्रकारों से कहा कि समाजवादियों को बेवज़ह निशाना बनाया जा रहा है और परेशान किया जा रहा है। सपा के लोगों को झूठे केसों में फसाया जा रहा है। उन्होंने अपनी पार्टी के पुराने नेताओं के बारें में कहा कि ‘हम समाजवादियों ने हमेशा ही उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए काम किया है , और प्रदेश में सुशासन लाने का प्रयास किया है। वहीं भाजपा सरकार ने प्रदेश की छवि खराब करने का काम किया है। और अखिलेश ने यह भी कहा कि चुनाव जीतने पर 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी , और साथ ही किसानों के लिए सिचाई की मुफ्त योजना को भी लागू जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अब जब कुछ समझ नहीं आ रहा है और अपनी हार दिख रही है तो वह सपाइयों के पीछे पड़ गई है और उन पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि 2021 कैसा गुजरा है, यह प्रदेश की जनता अच्छे से जानती हैं। कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलने से अपनी जान गंवानी पड़ी। अब यह साफ़ है कि समाजवादी पार्टी की प्रदेश में फिर से वापसी होना तय है और अपनी हार के डर से भाजपा सरकार बौखला गई है।

