नई दिल्ली: देशभर कोरोना के नए वैरिएंट का ख़तरा बढ़ गया है। आज गृह मंत्रालय ने मुफ्त ओमिक्रॉन टेस्ट के नाम पर गुमराह करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ लोगों को अलर्ट किया है। मंत्रालय ने साइबर के अलावा सूचना सुरक्षा विभाग ने एक एडवाइजरी भी बनाकर जारी की है। जिसमें अंकित किया गया है कि स्वास्थ्य संकट पर देश का फोकस शिफ्ट हो जाने के कारण साइबर अपराधी साइबर सुरक्षा में ढील का फायदा उठाने में है। साइबर अपराधी लोगों से ठगी की नई नई तरकीबे ढूंढ रहे हैं। इन दिनों ओमिक्रॉन वैरिएंट से जुड़ा साइबर अपराध जोरों पर है। इसके बहाने साइबर अपराधी आम लोगों धोखाधड़ी करने की कोशिश करने में जुटे हैं।
आपको बतादें कि आगे इसमें बताया गया है कि अपराधी ओमिक्रॉन की पीसीआर टेस्टिंग को लेकर लोगों को ईमेल भेज रहे हैं जिसमें संदेहास्पद लिंक और फाइलें होती हैं। इनमें सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के नामों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि आम लोगों से ठगी की जा सके। इन लिंक या फाइल पर क्लिक करने से ऐसी फर्जी वेबसाइट खुलती है जो सरकारी या निजी स्वास्थ्य सेवाओं की तरह ही नजर आती है।

