सीएम योगी का अखिलेश पर पलटवार, पूर्व सीएम कहां से देंगे मुफ़्त बिजली

लखनऊ : अखिलेश यादव के चुनाव जीतने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने के ऐलान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा की जिनके राज में बिजली ही नहीं आती थी वो फ्री बिजली कहां से देंगे। आज सीएम योगी आदित्यनाथ रामपुर पहुंचे थे , और यहां उन्होंने 95 करोड़ रूपए की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसी सभा में जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने विपक्ष पर जमकर तंज कसा। सीएम योगी ने यह भी कहा कि सपा की सरकार के समय में सीएम आवास में दंगाइयों को बुलाकर सम्मानित किया जाता था , लेकिन हमारी सरकार में सीएम आवास में किसानों और जरुरतमंदो को सम्मानित किया जाता है।

सीएम योगी ने कहा कि यह वही प्रदेश है, जहां पहले किसी भी धर्मस्थल के नाम पर पैसा नहीं मिलता था, यहां तक की गरीब को घर नहीं मिलता था। मैं अखिलेश जी से पूछना चाहता हूं, कि जब आप प्रदेश में बिजली ही नहीं देते थे तो फ्री बिजली कहां से देंगे ? उल्टा प्रदेश में जो लूट और भ्र्ष्टाचार हुआ है उसके लिए तो जनता से माफ़ी मांग लीजिये। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारें गरीबों का शोषण करती थीं, आतंकी घटनाओं को प्रेरित किया जाता था ,वहीं पिछले एक हफ़्ते से सपा क नेताओं के घरों से नोटों की गड्डिया निकल रही हैं , इसके बारें में आप क्या कहेंगे ?