30 मई को नामांकन करेंगे जयंत चौधरी 

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने तीसरे उम्मीदवार का चेहरा जयंत चौधरी को बनाया है। जयंत सपा और रालोद के संयुक्त उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। इससे पहले कपिल सिब्बल और जावेद अली नामांकन किया जा चुका है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के आजमगढ़ से मैदान में होंगी। 

अब आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी 30 मई को राज्यसभा के लिए नामांकन पूरा करेंगे। इसके अलावा  राज्यसभा के लिए सपा-रालोद का संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अहम फैसला किया है। अखिलेश ने भविष्य की संभावनाओं को मजबूती देने के लिए यह फैसला लिया है। 

इस बार उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटों पर चुनाव होगा। भाजपा को सात और सपा को तीन सीटें मिलना तय है, जबकि 11 वीं सीट के लिए दोनों दलों के बीच संघर्ष होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *