वाराणसी से सीएम के सख्त निर्देश,नहीं लिखेगा कोई वाहनों पर ऐसा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे हैं। जहां बीते दिन गुरुवार को चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लिया और सीएम योगी ने कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी बन रहीं हैं। पुलिस की क्षेत्रों में पेट्रोलिंग नियमित रूप से कराई जाए। वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर कोई न चलने पाए। इसपर प्रभावी रूप से रोक की जाए। उन्होंने कहा कि कार या बाइक पर ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं होगी। सीएम योगी ने कहा कि कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *