कन्नौज : यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार को जमकर सुनाया। अखिलेश नें हो रही इन्कम टैक्स की छापेमारी की कार्यवाही को निशाने पर लिया। उन्होंने बताया की पिछले कई दिनों से आईटी की रेड की ख़बरें मिल रही थी।
बता दें कि इन्कम टैक्स विभाग ने आज देश में 50 जगहों पर रेड मारी है। इसी रेड के दौरान समाजवादी पार्टी के एमएलसी और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई। अभी भी कन्नौज, कानपुर, दिल्ली और सूरत समेत कई शहरों में आईटी विभाग की छापेमारी ज़ारी है। आईटी विभाग की छापेमारी की इस कार्रवाई से अखिलेश यादव बहुत नाराज है। और आज अखिलेश यादव इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के साथ कन्नौज में प्रेस वार्ता करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही आईटी विभाग ने छापेमारी कर दी।
अखिलेश यादव ने कहा कि इत्र व्यवसायी पीयूष जैन का सीडीआर सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुष्पराज जैन के यहां छापा पड़ना था मगर गलती से वे पीयूष जैन के घर छापा मार दिया। अखिलेश कहा की हमें पता था कि समाजवादी पार्टी के लोगों के यहां छापे पड़ने वाले है। .
अखिलेश ने यह भी कहा कि कन्नौज विश्वभर में इत्र के लिए प्रसिद्द है।और इस कारोबार से किसान भी जुड़े हैं। यहां परफ्यूम पार्क बनाया जाना था , और भाजपा की सरकार ने कन्नौज के कई काम रोक दिए। जिससे की सीधे सीधे किसानों का नुकसान हुआ है।

