जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सेना ने कल रात एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 3 आतंकवादियों को मौत क घात उतार दिया। घटना श्रीनगर के पंथा चौक इलाके की है , बताया जा रहा है कि सेना और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ काफी देर तक चली , जिसमें 3 आतंकी मारे गए। जिनमे से एक की पहचान हो गई है। बीते 36 घंटे में घाटी में हुई मुठभेड़ में 9 आतंकवादी मारे जा चुके हैं , और इन मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों के 4 जवान भी घायल हुए हैं।

कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने इस बारें में बताया और तीन आतंकवादियों के मरने की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में कल देर रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 अन्य अज्ञात आतंकवादियों के साथ जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सुहैल अहमद मारा गया है। और इनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
बता दें कि घाटी में 2 दिन पहले भी हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सेना ने दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत 6 आतंकवादियों को ढेर किया है। और इन मुठभेड़ों में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है। वहीं कल अनंतनाग जिले में रातभर सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक और तीन आतंकी मारे गये। वहीं तीन अन्य आतंकियों को परसों यानी बुधवार शाम में मार गिराया। .