अयोध्या : 17 जनवरी को राम लला अपने मंदिर में विराजेंगे

अयोध्या : अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां तेज हैं । सोमवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर की तस्वीरें साझा हुईं है। इनमें राम मंदिर की भव्यता और सुंदरता देखी जा रही है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा और राम लला अपने महल में विराजेंगे। जिसे लेकर हर तरफ खुशी का समा बना हुआ है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से उत्सुकता से इंतज़ार है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्रीरामजन्मभूमि परिसर में बिजली आपूर्ति के लिए बने बिजली तंत्रों व परिसर में लगे आरएमयू का परीक्षण आज सोमवार से तीन दिन तक किया जाएगा। अति अल्प अवधि में परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए रिंग मेन यूनिट लगाई गई है। यह कार्य 15 से 18 जनवरी तक पूर्ण किया जाएगा। राम की पैड़ी, धर्मपथ, तुलसी उद्यान, सर्किट हाउस के पास, राज सदन, साकेत कॉलेज आदि स्थानों पर दर्शक फरुवाही, भजन, बधावा लोकनृत्य, अवधी लोक गायन आदि से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *