विराट ने अपने बेबी के फोटो क्लिक करने को किया इंकार,कहा-प्लीज़ फोटो क्लिक न करें

आज भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई है। दरअसल,भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली के नेतृत्व में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए आज टीम दक्षिण अफ्रीका गई है। टीम इंडिया इस दौर पर टेस्ट सीरीज के बाद तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। आज सुबह विराट कोहली टीम बस के माध्यम से अपने साथियों के साथ एयरपोर्ट गए। इस समय उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उपस्थित थीं और उनका बेबी था।  विराट जब टीम बस से एयरपोर्ट पर उतर रहे थे तो इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स मौजूद थे। विराट बस से नीचे आए और उन्होंने फोटोग्राफर्स से खास अनुरोध करते हुए कहा प्लीज मेरे बेबी का फोटो न क्लिक करें। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

इस मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका अब 11 महीने की हो गई है। इस दौरान इस स्टार कपल ने अपनी बेटी की ऐसी कोई फोटो सार्वजनिक नहीं की है जिसमें उनके बेबी पूरा चेहरा दिखाई दे। साल 11 जनवरी को वामिका का जन्म हुआ था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला सुपरस्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *