सत्र में भारी बवाल,कांग्रेसियों ने बजट की फाड़ी कॉपी 

आज उत्तराखंड विधानसभा सत्र के के तीसरे दिन खूब हंगामा हो रहा है। सुबह विपक्ष की मांगे बढ़ी और कांग्रेस नेता  सीढ़ियों पर बैठ गए। जिसके बाद अभी ताज़ा खबर मिली है कि धामी सरकार ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बजट पर परिचर्चा हुई। बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और चंदन रामदास विपक्ष के सवालों से घिरते नजर आए।

दोनों ही मंत्रियों ने विपक्ष के अनुपूरक सवालों के जवाब दिए, लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट नजर नहीं आया। विपक्षी सदस्यों का आरोप था कि मंत्री सवालों के जवाब देने के बजाय तर्क-वितर्क करके सदन का समय खराब कर रहे हैं। सीधे जवाब देने के बजाय बातों को घुमाया जा रहा है। वहीं आज सत्र के तीसरे दिन विपक्ष एक बार फिर सरकार को घेर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *