कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन,मतदान के लिए तारीखों की हुई घोषणा

आज गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुई है जिसके अंतर्गत देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति को चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो गई . पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की ओर से यह अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

नामांकन,मतदान और परिणाम की डेट्स –
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के मुताबिक़,अधिसूचना जारी होने के बाद अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर बताए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *