महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसे लेकर चल रहे घमासान के बीच बीते दिन दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई है। हालांकि, इस बैठक में भी महाराष्ट्र के सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठा। सीएम के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री पद पर भी सबकी नजरें हैं। इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे या नहीं। इस बीच, शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने साफ कह दिया कि अगर शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगे तो पार्टी के ही किसी और शख्स को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। शिरसाट ने कहा कि शिंदे निश्चित तौर पर केंद्रीय मंत्री के तौर पर केंद्र में नहीं जाएंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं को विराम दे दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे मुझे मंजूर होगा। देसाई 2022 से 2024 तक शिंदे के गढ़ ठाणे के संरक्षक मंत्री थे।
उपमुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना नेता ने संकेत दे दिया, अगर शिंदे नहीं तो कौन ?
