लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित, हंगामा जारी

अदाणी समूह पर लगे आरोपों और संभल हिंसा समेत कई विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण अब तक संसद के दोनों सदन ठीक से नहीं संचालित हो पा रहे हैं। आज भी गतिरोध बरकरार है। आज भी लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल पाई और विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में कार्यवाही चल रही है।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिंह का कार्यकाल 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सिंह ने 1 दिसंबर, 2020 को लोकसभा महासचिव का पदभार संभाला था और इससे पहले भी कई मौकों पर उनका कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। 1 सितंबर, 2020 को लोकसभा सचिवालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने तत्कालीन महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के तीन महीने बाद लोकसभा महासचिव के रूप में पदभार संभाला।  मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा भारतीय वायुयान विधेयक, 2024 को विचार और पारित करने के लिए पेश किए जाने की उम्मीद है। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा तटीय पोत परिवहन विधेयक, 2024 को लोकसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *