इस एयरपोर्ट पर बम, मचा हड़कंप 

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते दिन सोमवार को बम होने की खबर मिलते ही अफरातफरी मच गई हालांकि जांच के बाद यह सूचना फर्जी निकली और एयरपोर्ट पर कुछ भी ऐसा नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुलिस ने जानकारी दी है कि हमें कल एयरपोर्ट में बम होने की सूचना वाला एक ईमेल मिला था। इसके बाद तुरंत एक टीम ने एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान जारी है। कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेल करने वाला का पता लगाने में जुटी है।

पहली बार नहीं है की ऐसी अफवाह फैली है इससे पहले भी वर्ष 2019 में भी एक मामला सामने आया था। जहां एक व्यक्ति ने राजीवा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में दो विमानों में बम रखे होने की झूठी सूचना दी थी। खासकर उस वक्त गृह मंत्री अमित शाह भी हैदराबाद आने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *