अहमदाबाद : अब जबकि विस चुनावों के पांच में से चार राज्यों में प्रचंड जीत भाजपा के दामन में आ गई है लेकिन देश के पीएम मोदी इस ख़ुशी को पाते ही अपने आगे लक्ष्य की ओर निकल गए हैं जिस कड़ी में एक दिन बाद ही आज शुक्रवार को पीएम गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में उतर गए हैं। यूपी, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के चुनाव परिणाम जारी होने गुजरात पहुंच गए हैं। वे दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। यहां साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी आज मेगा रोड शो के जरिए भाजपा की चुनावी तैयारियों बिगुल बजाएंगे।
एक घंटे में नौ किलोमीटर लंबा रोड शो
आज पीएम मोदी अहमदाबाद मैं हैं जहाँ से वो एयरपोर्ट से गांधीनगर भाजपा कार्यालय ‘कमलम’ जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी एक घंटे में करीब नौ किलोमीटर का फासला तय करेंगे। इस रोड शो में चार लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। कोरोना काल के बाद यह सबसे बड़ा सार्वजनिक आयोजन होगा। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर 50 से ज्यादा मंच बनाए गए हैं। भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद पीएम स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं शाम को वह पंचायत प्रतिनिधियों से सम्बोधन करेंगें।

