देहरादून : भितरघात को लेकर विधायकों की खुली नाराजगी का विवाद अभी हल्का नहीं होता दिख रहा है इसी कड़ी में उत्तराखंड प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के ट्विटर हैंडल पर सांझा हुआ एक ट्वीट सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है।जिसपर मदन कौशिक ने सफाई पेश करते हुए ग़लत करार दिया है। और फर्जी ट्वीट बताया है। उनके निर्देश पर पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर मामले में मुकदमा दर्ज करने को बोला है।
फर्जी ट्वीट को कांग्रेस की साजिश कहते हुए मदन कौशिक ने फिलहाल पल्ला झाड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्वीट में मदन कौशिक के इस्तीफे और हार की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। कौशिक ने इसे साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने संगठन को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा – इस बीच पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को चुनाव में हार का अंदाजा हो गया है तभी उसके नेता बौखलाहट में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के फर्जी ट्वीट प्रसारित कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

