दर्शकों का बेहद पसंदीदा रिएलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीज़न जारी है जिसमें इस बार राखी सावंत भी प्रतिभागी हैं। जिसमें अभी हाल में घर के सदस्यों काे एक टास्क सौपा गया जिसमें प्रतिभागियों को अपना काेई भी एक राज बताना था। हीं अन्य सदस्यों को यह पता लगाना होगा कि यह राज किसका है।
टॉस्क के नियमों के मुताबिक़, एक-एक कर घर के सदस्यों ने अपने पिछले लाइफ से जुड़े वाक्य शेयर भी किए लेकिन सबसे चर्चा ड्रामा गर्ल राखी का वाक्या, उसे बताते हुए हालाँकि राखी फूटफूटकर रोने लगीं और अपनी मां से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगीं।इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को बारी-बारी किसी दूसरे सदस्य की चिट उठाकर उसके राज का खुलासा करना था। टास्क के दौरान करण कुंद्रा सामने आए और उन्होंने राखी की चिट उठाई। राखी के राज को पढ़ते हुए करण ने खुलासा किया कि “राखी के पिता ने दो महिलाओं से शादी की थी। हालांकि उनकी मां ने इस बात का खुलासा करने के लिए मना किया था।
यही कारण है कि जब राखी का राज सबके सामने आया तो वह हाथ जोड़कर कहने लगीं कि ‘मुझे माफ करना मां, मुझे नहीं बताना था कभी। मां ने कहा था ये राज उनके साथ ही जाएगा। उन्होंने मुझे भी ये बात बहुता बाद में बताई। जब पापा को हार्ट अटैक आया था, तब मुझे ये बात पता चली। मुझे माफ करना मां, मुझे बताना नहीं था।’

