गोरखपुर : हाल ही में यूपी गोरखनाथ मंदिर पर जो हमला हुआ उसमें अब आरोपी की तरफ से और भी अन्य जांचो में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस हमले में सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर बड़ा हमला किया गया। इसमें पकड़ा गया आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के सिविल लाइंस स्थित मकान पर सरकारी ताला लग गया है। बीते दिन मंगलवार शाम छह बजे एक बार फिर पुलिस के साथ पहुंची एटीएस की टीम ने घर के हर कमरे की तलाशी की और बाद में उसके घर को सील कर दिया।
परिजनों से करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद एक युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। मुर्तजा के घर में जाने का रास्ता नर्सिंग होम से होकर जाता है, इस वजह से वहां पुलिस का पहरा है। आने-जाने वाले मरीज और तीमारदार का नाम-पता नोट किया जा रहा है। एटीएस ने मुर्तजा से पूछताछ के बाद मिले सवालों का जवाब उसके घरवालों से जानने की कोशिश की है। मुर्तजा और घरवालों के बयान का मिलान जांच एजेंसी कर रही है। एटीएस ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया। आपको बतादें कि 2018 से ही अहमदाबाद के डॉक्टर सुधीर वी शाही उसका इलाज कर रहे हैं। इसका पर्चा एटीएस को देदिया गया है। हालांकि, गोरखपुर के डॉक्टरों ने मुर्तजा की मानसिक स्थिति को ठीक बताया है। यही वजह है कि मुर्तजा को मानसिक रूप से स्वस्थ मानते हुए ही आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) जांच को आगे बढ़ा रहा है।
मुर्तजा की पत्नी का बड़ा खुलासा –मुर्तजा की पहली शादी जौनपुर में मुसफुरुल हक की बेटी से हुई थी। एटीएस की एक टीम उसके पास पहुंची थी। उसने एटीएस की टीम को बताया है कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। फिर उसका व्यवहार ठीक न होने की वजह से तलाक ले लिया। उसने एटीएस को बताया है कि मुर्तजा की मानसिक स्थिति तब पूरी तरह से ठीक थी। मुर्तजा की पत्नी ने रिश्ते में कुछ दरारों के चलते तलाक लेलिया था।

