अतीक अहमद की पत्नी को पार्टी कर देगी बाहर : मायावती

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद राजनीतिक पार्टियों के बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो गया है। दिन दहाड़े खुलेआम हुए इस हत्याकांड पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रतिक्रया देते हुए कहा है कि ‘अतीक अहमद के लड़के एवं उसकी पत्नी के ऊपर इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली है। बसपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इनके जांच में दोषी साबित होते ही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। मायावती ने ये कहा कि यह बात भी सब जानते हैं कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है ।

इसी पार्टी से एमएलए, एमपी भी रहा है और साथ अब राजू पाल की पत्नी भी बसपा से सपा में आयी हैं ,ऐसे में इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं है। इसके साथ ही यह भी सब जानते हैं कि किसी भी अपराध की सजा बसपा द्वारा उनके परिवार या समाज के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं दी जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *