देहरादून : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से मिलने के बाद उस ख़बर का खंडन किया था , जिसमे कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन भाजपा में शामिल होने जा रहे है , उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे,लेकिन अब कांग्रेस में भी नहीं रहेंगे. और कैप्टन ने बीते दिनों कांग्रेस में हुए अपने अपमान की बात कही थी। अमरिंदर सिंह के अपमान वाले बयान पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने जवाबी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बात में कोई तर्क नहीं है कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी अमरिंदर सिंह का अपमान किया है।
मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब इस्तीफा लिया गया, तब उन्होंने अपने साथ हुए अपमान का जिक्र किया था। और सोनिया गांधी को स्पष्ट कहा था कि वह अब पार्टी में रहकर अपमान नहीं सहन कर सकते। वहीं सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का पार्टी में अपमान नहीं हुआ, बल्कि उन्हें हमेशा सम्मान मिला है.
पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो बातें कहीं हैं उनपर फिर से विचार करें और भाजपा जैसी किसान विरोधी, पंजाब विरोधी पार्टी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से मदद न पहुंचाएं। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने आज देहरादून में इसके साथ ही कहा कि 2-3 दिन से अमरिंदर सिंह के जो बयान आए हैं, उससे लगता है कि वो अभी थोड़े व्यथित है बस। और कांग्रेस पार्टी ने कभी भी उनका अपमान नहीं किया है।

