छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान उसमें घायल हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम सुबह इलाके में निगरानी अभियान पर निकली थी। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान सीआरपीएफ जवान का कदम अनजाने में प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। तीन अन्य घायल हो गए थे। 6 जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी।
नक्सलियों ने बीजापुर में किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

