कुल्लू में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

कुल्लू : आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में दो बड़े अस्दक हादसे हुए हैं जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। पहला हादसा  बीती रात सोमवार को तलोगी के आसपास हुआ, जहां एक स्कूटी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक की वहीँ मौत हो गई थी और करीब 10:30 बजे बजौरा में ब्यास नदी पर बने पुल से एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पुल से करीब 40 फीट नीचे जा गिरी है। 

फोरलेन पुल के पास हुए हादसे में कार चालक मदन (40) पुत्र बचन सिंह निवासी खुडेर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी तथा प्रकाश चंद्र (51) पुत्र ध्यान राम गांव जलोह तहसील सलूनी जिला चंबा की मौत हो गई है। वहीं, जिया-रामशिला फोरलेन पर हुए हादसे में राज प्रकाश(42 ) पुत्र राम प्रकाश ठाकुर गांव शमशी कुल्लू की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *