सीएम धामी ने मंत्रियों को सौपी जिलों की जिम्मेदारी,जानिए किसे कौनसा मिला क्षेत्र ?

देहरादून -आज उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त किया है। जिसके बाद अब बहुत जल्दी योजना पर बैठक होगी और जिला योजना के चलते काम शुरू किए जाएंगे . अब जबकि सरकार का गठन हो चुका है तबसे बैठके नहीं हुई है और जिला खर्च भी नहीं हो सका जिसकी बड़ी वजह रही जिला मंत्रियों की नियुक्ति ना हो पाना।  मंगलवार को सीएम ने जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त हो गए हैं।
किसको कहा की मिली जिम्मेदारी-

1-सतपाल महाराज को हरिद्वार 

2-प्रेमचंद अग्रवाल  और उत्तरकाशी 

3-गणेश जोशी को उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी

4-सुबोध उनियाल को राजधानी दून की जिम्मेदारी 

5-धनसिंघ रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी

6-रेखा आर्य को नैनीताल और चम्पावत 

7-चन्दन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी 

8- सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *