हिमांचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते 10 लोगों की मौत

शिमला : पिछले कुछ दिनों से समूचे हिमाचल प्रदेश भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते शुक्रवार तक प्रदेश में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांचल में बारिश के चलते भूस्खलन की खबरें आ रही है , यहां के किन्नौर और शिमला जिले में भी भूस्खलन हुआ जिसके कारण अभीतक मार्ग अवरुद्ध है और आवागमन बाधित है।

राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट के डायरेक्टर सुदेश कुमार मोख्ता ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार की शाम भूस्खलन के बाद किन्नौर जिले के पुवारी से काजा तक का नेशनल हाईवे बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि शिमला में भी बृहस्पतिवार की शाम भूस्खलन के कारण होमगार्ड कार्यालय के पास हाईवे बंद रहा ,और आपदा प्रबंधन की एक टीम वहां से मलबा हटाने का काम कर रही है। हिमांचल के ही बिलासपुर में नैना देवी में 180.6 मिमी और सोलन के कंडाघाट में 65.4 मिमी बारिश हुई। और शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में शिमला में 55.6 मिमी बारिश हुई है। डायरेक्टर सुदेश कुमार ने अन्य प्रदेश से आने वाले सैलानियों को भी फिलहाल हिमांचल ना आने की सलाह दी है। और प्रदेश की जनता से भी सावधानी बरतने को कहा है।