यूपी में दोबारा योगी राज आते ही क्या हुआ बड़ा एलान?,जनता को खुश कर दिया 

लखनऊ : गौरतलब है कि बीते दिन 25 मार्च दिन शुक्रवार को सीएम योगी फिर से यूपी के मुखिया पद की शपथ ले चुके हैं ,वहीँ आज शनिवार सुबह ही उनका एक बड़ा जनता हित में ऐलान सामने आया है। आज दूसरे कार्यकाल के पहले दिन कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय हुआ है। जिसके चलते कोरोना काल के दौरान शुरू की गई मुफ्त राशन योजना की अवधि को और टीम के लिए बढ़ाया गया है। पहले इसे मार्च 2022 तक ही लागू किया गया था। लेकिन अब सरकार की तरफ से फैसला लिया गया कि इसे 3 माह और विस्तृत किया जाएगा।जारी रहना था।

आज शनिवार को सीएम योगी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया है कि देश के 80 करोड़ और प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को तीन महीने आगे और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत गरीबों को खाद्यान्न के साथ दाल, नमक, चीनी और तेल भी दिया जाएगा। सीके अलावा इस योजना से राज्य के खजाने पर 3270 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। इस निर्णय के बाद राज्य के 15 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत लाभ मिलता रहेगा।

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *