आज डाइरेक्टर अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने हंगामा मचाया हुआ है वहीँ फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा की बढ़ी है। दरसल,कहा जा रहा है कि द कपिल शर्मा शो अनिश्चित समय के लिए बंद हो गया है। जिसकी वजह का दावा करते हुए लोगों का कहना है कि कपिल शर्मा ने शो पर कश्मीर फाइल्स के प्रमोशन से इनका कर दिया था। जिसपर दर्शकों की एकजुटला के बाद इस शो को बंद किया गया। बीते दिन शुक्रवार से ही कपिल शर्मा शो बंद होने की खबर मिल रही थी। लेकिन इसके पीछे का सही सच आखिर है क्या ?
एक सच ये –
इस खबर पर जनता का कहना है कि कपिल शर्मा ने अपने शो में द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन करने से मना किया था। इस वजह से दर्शकों ने शो का बायकॉट किया। देखते ही देखते सोनी टीवी का 43 प्रतिशत शेयर गिर गया। इसलिए निर्माताओं ने कपिल शर्मा शो को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का एलान किया।
यूज़र्स का गुस्सा-एक यूज़र ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैं बहुत ही खुश हूँ की बंद हो गया है देश विरोधी लोगों का शो बंद होना ही चाहिए,उन्होंने अपने शो पर कश्मीर फाइल्स को प्रमोट नहीं किया जिसपर यूज़र्स का गुस्सा फूटा है। उन्होंने ये भी लिखा है कि जब अभिनेतामुकेश खन्ना जी और महेंद्र सिंह धोनी जी कपिल शर्मा शो का बहिष्कार कर सकते है तो आप सभी लोग क्यों नहीं,सहमत हो तो YES लिखकर समर्थन करें।
क्या ये है असली सच-कपिल ने हाल ही में ट्वीट किया था कि “अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। जल्द ही आप लोगों से मिलना होगा। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि द कपिल शर्मा शोकुछ समय के लिए बंद हो सकता है। शो बंद होने के पीछे भी यही वजह है, न की शेयर और टीआरपी का गिरना।

