विधानसभा में वोटिंग जारी,अब तक सीएम समेत 59 विधायकों ने किया मतदान 

देहरादून : गौरतलब है कि आज देश के लिए बड़ा दिन हैं क्यूंकि आज सोमवार को सुबह से ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू है। इसे कड़ी में उत्तराखंड विधानसभा भवन देहरादून में भी मतदान जारी है ,प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।  सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा। रविवार को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है।


आज सुबह सोमवार को मतदान की शुरुआत होते ही। प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भी वोट डालने पहुंचे और मतदान किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने मतदान किया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे। 

अभी तक 59 विधायकों ने वोट डाले हैं। जिसमें भाजपा के 42, कांग्रेस के 13, बसपा के दो और निर्दलीय दो विधायक शामिल हैं। उत्तराखंड में रविवार को मतदान के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। यहां पर प्रदेश के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *