Ukraine-russia update : अब शुरू होगा दूसरा अध्याय

आज यूक्रेन और रूस के बीच के ध्वंद को पूरा एक महीना पूरा हो चुका है और हमले का आज 31वां दिन है। इसी के साथ रूस की तरफ से दावा किया गया है। उसने यूक्रेन पर हमले के पहले चरण को पूरा कर लिया है। आज एक रूसी जनरल की तरफ से बयान आया है कि ओर से दावा किया गया है कि, सैन्य अभियान के पहले चरण के लक्ष्यों को रूस ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है अब,रूस दूसरे चरण की ओर बढ़ेगा। 
इसके अलावा रूस के जनरल स्टाफ के पहले डिप्टी चीफ कर्नल सर्गेई रुडस्कॉय ने बीते दिन शुक्रवार को मीडिया को बताया है कि  सामान्य तौर पर हम सैन्य अभियान के पहले चरण को पूरा कर चुके हैं और अब बहुत ही जल्दी  बढ़ेंगें।  यूक्रेन के सशस्त्र बलों की क्षमताओं में भारी कमी आई है। रूस अब दूसरे चरण में पूरे डोनाबास को यूक्रेन से अलग करने के लिए अपने सैन्य अभियान को आगे बढ़ाएगा। इस कारण अब हम अपने मुख्य लक्ष्य(डोनबास पर पूर्ण नियंत्रण) को पूरा करने में ध्यान केंद्रित करेंगे। दरअसल, इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से कहा गया था कि, यूक्रेन में युद्ध योजना के मुताबिक़ लड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *