देहरादून : उत्तराखंड की जनता पर एक अप्रैल से महंगाई की मार पड़ने वाली है। राज्य में बिजली की नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। विद्युत नियामक आयोग मार्च के अंतिम हफ़्ते में नई दरें लागू कर देगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब रेटों को अंतिम रूप दिए जाने का काम किया जा रहा है । बता दें कि राज्य में हर साल बिजली की दरें निर्धारित होती हैं। और इस वर्ष यह दरें अप्रैल माह से लागू की जाएंगी।
आयोग ने गढ़वाल और कुमाऊं में अलग अलग स्थान पर जनसुनवाई की। लोगों से ऊर्जा निगम के बिजली दरें साढ़े पांच प्रतिशत बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर सुझाव मांगे है । घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही औद्योगिक वर्ग के उपभोक्ताओं से उनकी राय मांगी गई।और यह सुनवाई प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। वैसे आयोग पिछले लंबे समय से जनता के प्रति नरम रुख अपनाया हुआ है। ऊर्जा निगम के दरों मेंवृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगाने की बजाय आयोग मामूली बढ़ोत्तरी कर रहा है। आयोग ने कहा कि ऊर्जा निगम के खर्चों का भार आम जनता पर पड़ने नहीं दिया जाएगा। ऊर्जा निगम के बिजली की दरों कोजनता का ध्यान रखते हुए बाध्य जायेगा और जल्द से जल्द बिजली की नई दरों को जारी कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड में एक अप्रैल से महंगी होगी बिजली,आयोग ने लिया फैसला

