प्रदेश छात्रों के लिए खुशखबरी,मनपसंद के विषय और विवि चुनने की छूट

प्रदेश में उच्च शिक्षा में प्रदेश के हर जिले में एक से दो मॉडल कॉलेज खोले जाएंगें। विभाग की तरफ से विभिन्न जिलों में मॉडल कॉलेज बनाने का खाका तैयार हो रहा है। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली के अनुसार, इसके लिए शुरूआती अध्ययन कर किया गया। मॉडल कॉलेजों के खुलने से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना को पूरा किया जा सकता है। प्रदेश में अभी 12 राज्य विश्वविद्यालय और 119 सरकारी एवं 21 अशासकीय कॉलेज हैं। सरकार की योजना है कि हर जिले में इनमें से एक या दो कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाया जाए। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली के मुताबिक़, स्तर पर हर जिले में मॉडल कॉलेज बनाने पर काम जारी है।

वहीं शिक्षा सत्र 2022-23 में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एडमिशन दिए जा रहे हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पाठ्यक्रम निर्धारण समिति के अध्यक्ष प्रो.एनके जोशी के मुताबिक एनईपी को लेकर विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि इसके लिए विश्वविद्यालय में विभिन सेल गठित किए जाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *