देहरादून : विधानसभा चुनावों में भाजपा को उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत तो मिला, लेकिन निर्वतमान सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए। और नतीजों के बाद से ही पार्टी में नए सीएम के नामों को लेकर चर्चा ज़ोरो पर है। और अब इस चर्चा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की एक बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उत्तराखंड के नए सीएम के नाम पर मोहर लग चुकी है ,और कल यानी २० मार्च को विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है , जिसमे नए सीएम के नामका ऐलान कर दिया जाएगा और 22 मार्च को नए सीएम के साथ कुछ कैबिनेट मंत्रियो का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर चुनाव लड़ा गया था। जिसके बाद पार्टी को बहुमत तो मिला लेकिन सीएम अपनी ही सीट से हार गए थे। उसी के बाद से उत्तराखंड का नया सीएम कौन होगा इसे लेकर अटकलों का बाज़ार गरम था। लेकिन अब जल्द ही सीएमके नाम की घोषणा कर दी जाएगी ,और इन अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया जाएगा।

