यूक्रेन पर परमाणु हमले आशंका,’न्यूक्लियर वॉर ड्रिल’ के आदेश

रूस और यूक्रेन के कई दिनों से चल रहे युद्ध में अब स्थितियां और बिगड़ गयीं हैं। ब्रिटेन की मीडिया की तरफ से जारी रिपोर्टों में टेलीग्राम चैनलों के हवाले से  खबर आ रही है की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। यह खबर इसलिए भी आ रही है क्यूंकि पुतिन ने अपनी सेना को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश जारी हुआ है। आपको बतादें कि अब सुरक्षा के लिए अपने परिवार को साइबेरिया भेज दिया है। वहीं परमाणु निकासी ड्रिल की रिपोर्ट ने क्रेमलिन के अधिकारियों को झकझोर कर रख दिया है। अधिकारी भी अब परेशान हो गए हैं। पुतिन के इस निर्णय का अंजाम कितना भयानक हो सकता है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि 25 दिन युद्ध के बीत जाने पर भी यूक्रेन ने अब तक हथियार नहीं डाला है जिस वजह से पुतिन काफी नाराज हो गए हैं और उन्होंने इसे चुनौती मान लिया है। पुतिन यह सोच रहे हैं कि एक छोटा सा देश उन्हें चुनौती दे रहा है। दावों के अनुसार, क्रेमलिन के वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों को खुद पुतिन ने सूचना दी है 
परमाणु संघर्ष के लिए रूस के पास डूम्सडे विमान हैं जिनका उपयोग पुतिन और उनके करीबी सहयोगियों द्वारा परमाणु युद्ध में किया जाएगा। एक स्काई बंकर भी डूम्सडे प्लान के तहत था, लेकिन माना जाता है कि यह अभी तैयार नहीं हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *