चुनावों के नतीजे आते ही हार को झेली हुईं पार्टियों में उथल पुथल जारी है इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी ने मतदान से पहले दूसरे राजनीति दलों की बोली बोलने वाले दो प्रत्याशियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों को दिए गए नोटिस का जवाब न दिए जानें पर सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने यह कार्यवाही करते हुए ऐसा किया है। सपा ने विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण से साजिद अंसारी और काशीपुर सीट से बलजिंद्र सिंह को टिकट देकर चुनाव में प्रतयषी घोषित किया था। इसके अलावा मतदान से पहले दोनों निकाले गए प्रत्याशियों ने दूसरे दलों को समर्थन देने की घोषणा की थी।
इस पर कड़ा संज्ञान लेकर पार्टी ने दोनों प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दस दिन के भीतर जवाब मांगा था। लेकिन नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद भी प्रत्याशियों की तरफ से जवाब नहीं दिया गया। पार्टी विरोधी गतिविधियां संलिप्त होने पर साजिद अंसारी व बलजिंद्र सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया है।

