राम मय हुई देवभूमि..आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन

देहरादून : श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के चलते आज शनिवार को एक शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हैं। यह शोभायात्रा परेड मैदान से शुरू होकर कनक चौक-ओरिएंट चौक-घंटाघर-पलटन बाजार-डिस्पेंसरी रोड-दर्शनलाल चौक से होते हुए रेंजर्स मैदान पर जाकर समापन किया जाएगा। बसों के लिए विभिन्न जगहों पर ड्रॉपिंग प्वाइंट निर्धारित हुए हैं।  स्थानीय वाहनों के लिए छह पार्किंग चुनी गई है और एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने बताया कि इस दौरान विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जनता से शोभायात्रा वाले मार्गों के स्थान पर वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील हुई है।

यह यात्रा  परेड ग्राउंड से शुरू करने पर सर्वे चौक, बुद्धा चौक व दर्शन लाल चौक से लैंसडान चौक की तरफ निकलेगी और इधर तब कोई वाहन नहीं आ सकेगा। राजपुर रोड की तरफ से यातायात को ईसी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-शोभायात्रा के कनक चौक पर पहुंचने पर ओरिएंट चौक, पैसेफिक, लैंसडान चौक की तरफ से यातायात नहीं जाएगा। राजपुर रोड से घंटाघर की तरफ से वाहनों को बहल चौक से ईसी रोड की ओर डायवर्ट किया जाना है।

-शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर चकराता रोड से आने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए बहल चौक की ओर भेजा जाएगा। ईसी रोड होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे। दर्शनलाल, बुद्धा चौक से घंटाघर की ओर वाहनों को नही भेजा जायेगा।

-शोभायात्रा के डिस्पेंसरी रोड पहुंचने पर तहसील चौक से दर्शनलाल जाने वाले यातायात को दून चौक होते हुए बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *