24वें दिन भी यूक्रेन पर क़हर बरसा रही है रूसी सेना

यूक्रेन : बीते 23 दिनों से रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है। आज जंग के 24वें दिन भी रूस यूक्रेन के कई शहरों पर बमबारी कर रहा है। रूसी बमों के हमलों में यूक्रेन के कई  शहर खंडहर बनते जा रहे हैं। जिन्हे दोबारा विकसित करने में सालों लग जायेंगे।  यूएन ने कहा है कि, रूसी हमलों में कम से कम 820 यूक्रेनी मारे जा चुके हैं। वहीं यूक्रेन के लिए एक और बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं वह रूसी बम जो अभी फटे नहीं है ।24 दिनों से रूस यूक्रेन में लगातार बम बरसा रहा है।  इन बमों ने कई शहरों में तबाही मचा दी है. लेकिन यूक्रेन का कहना है कि वैसे रूसी बम जो नहीं फटे आने वाले समय में ज्यादा बड़ी मुसीबत बनेंगे।  यूक्रेन का कहना है कि वैसे बम जो नहीं फटे उन्हें निष्क्रिय करने में कई साल लग जाएंगे।  जब तक पूरे बम निष्क्रिय नहीं होंगे, आने वाले कई सालो तक यूक्रेन के लिए खतरा बना रहेगा।

यूक्रेन के गृहमंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की ने कहा ने कहा है कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन को बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों का समय लगेगा. गृहमंत्री ने ये भी कहा कि रूसी फौज के रोकने के लिए खास जगहों पर लैंड माइंस भी बिछाए गए हैं।  युद्ध के बाद उन्हें हटाना भी एक बड़ी चुनौती होगी।रूस के तेवरों में जहां कोई कमी नहीं आई है, वहीं, यूक्रेन हमले रोकने की कोशिश में जी जान से जुटा है।  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की के सलाहकार एलेक्जेंडर रोडन्स्की ने हमलों को लेकर चीन से अपील की है कि वो रूस पर दबाव बनाए, ताकी रूस तुरंत हमला करना रोक दे।